डबल इंजन की सरकार बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने की ओर अग्रसर:ई. राणा रंधीर

डबल इंजन की सरकार बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने की ओर अग्रसर:ई. राणा रंधीर
Facebook WhatsApp


– मधुबन विधायक ने गिनाए सरकार के संकल्प

मोतिहारी। मधुबन के विधायक पूर्व मंत्री राणा रणधीर सिंह ने कहा है कि बिहार की डबल इंजन सरकार ने सदन में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 3 लाख
47 हजार 589 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है, जो पिछले वित्त वर्ष (2024-25) के बजट 3.16 लाख करोड़ से करीब 10 प्रतिशत ज्यादा है। यह आंकड़ा वर्ष 2005 की तुलना में 11 गुना अधिक है।

वे बुधवार को भाजपा कार्यालय, गांधी कॉम्प्लेक्स में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ने सदन में भी कहा-ज्ञान, ईमान, विज्ञान, अरमान और सम्मान से हमारा बिहार आने वाले दिनों में विकसित भारत का चालक बनेगा। 14.9 प्रतिशत की अनुमानित विकास दर के साथ हमारा राज्य देश का सबसे तेजी से विकास करने वाले राज्यों में शामिल है। नए विद्यालयों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की स्थापना के साथ-साथ डिजिटल शिक्षा, स्मार्ट क्लास और छात्रवृत्ति योजनाओं को विस्तार दिया गया है। शिक्षा व्यवस्था को रोजगारोन्मुखी बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया है।

ईमान के संकल्प को लेकर सरकार ने पारदर्शिता और सुशासन को प्राथमिकता दी है।भ्रष्टाचार पर नियंत्रण, ऑनलाइन सेवाओं का विस्तार और सरकारी प्रक्रियाओं को सरल बनाने के लिए ई-गवर्नेस को बढ़ावा दिया गया। विज्ञान के तहत तकनीक और नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र में भी वैज्ञानिक तरीकों को अपनाकर सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने का प्रयास किया गया है। युवाओं और समाज के सपनों को साकार करने के लिए रोजगार सृजन, कौशल विकास और स्वरोजगार योजनाओं पर सरकार ने ध्यान केंद्रित किया है। युवाओं को प्रशिक्षण कार्यक्रमों और उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और कमजोर वर्गों के उत्थान को प्राथमिकता दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार का यह पंच-संकल्प बिहार को प्रगति, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समरसता की ओर ले जाने का सराहनीय काम कर रहा है। आने वाले समय में बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने का लक्ष्य है। 94 लाख गरीब परिवारों को सशक्त बनाने, चौथे कृषि रोड मैप (2023-28) को बढ़ावा दिया जाएगा, 5 नए एक्सप्रेस-वे, गरीबों के लिए आवास आम लोगों से जुड़ी बड़ी घोषणाएं शामिल हैं।

पीएमसीएच में पहले चरण में 1100 बेड तैयार है। पूर्णियां, बेतिया, समस्तीपुर, मधेपुरा और सारण के बाद 10 अन्य जिलों में चिकित्सा महाविद्यालय, हर पंचायत में मॉडल स्कूल और स्किल डेवलपमेंट के लिए हब एंड स्पोक मॉडल के तहत हर कमिश्नरी में मेगा स्किल सेंटर बनेंगे। समृद्ध उद्योग सशक्त बिहार के तहत बंद चीनी मिलों को चालू किया जाएगा।

डिफेंस कॉरीडोर, सेमीकंडटर मैन्युफैक्चरिंग पार्क, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, मेगा टेक सिटी, फिन टेक सिटी बनेगा। उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष पवन राज, एनडीए के संयोजक प्रकाश अस्थाना, प्रवक्ता डॉ. लालबाबू प्रसाद एवं साजिद रजा, मीडिया प्रभारी गुलरेज शाहजाद, सह मीडिया प्रभारी सुधीर गुप्ता, सुधांश रंजन, विनोद कुशवाहा, योगेंद्र प्रसाद, संजय चैधरी, सियावर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page