प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विवि उपकेन्द्र में नई आहार प्रणाली का निःशुल्क स्वास्थ्य कार्यशाला

प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विवि उपकेन्द्र में नई आहार प्रणाली का निःशुल्क स्वास्थ्य कार्यशाला
Facebook WhatsApp


रक्सौल। रक्सौल शहर के नागा रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय उपकेन्द्र के तत्वावधान में  परिसर स्थित सुख-शांति भवन में नई आहार प्रणाली  पर आधारित एक निःशुल्क स्वास्थ्य कार्यशाला का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला  की अध्यक्षता राजयोगिनी बी. के. बेला दीदी ने की तथा दिल्ली से पधारे प्रख्यात आहार विशेषज्ञ  सीए सुनील कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यशाला का उद्घाटन सीए सुनील कुमार गुप्ता, राजयोगिनी बी.के. ज्ञानू दीदी,राजयोगिनी बी. के. बेला दीदी, रौनियार वैश्य समिति रक्सौल के अध्यक्ष शिवपूजन प्रसाद एवं लायंस क्लब रक्सौल के अध्यक्ष बिमल कुमार सर्राफ द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन  के साथ किया गया।

राजयोगिनी बी.के. ज्ञानू दीदी ने उपकेन्द्र में इस प्रकार की स्वास्थ्यवर्धक एवं जनकल्याणकारी कार्यशाला के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की। आहार विशेषज्ञ सीए सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि रोग-मुक्त एवं दवा-मुक्त जीवन की दिशा में नई आहार प्रणाली
 एक प्रभावशाली एवं सार्थक विकल्प है। उन्होंने पवित्र धर्मग्रंथ श्रीरामचरितमानस में मनुष्य के आहार से संबंधित वर्णित विचारों का उल्लेख करते हुए बताया कि यह प्रणाली शुद्ध, सात्विक एवं प्राकृतिक सूर्य किरणों से पके भोजन पर आधारित है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाती है।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आहार, रसाहार, उपवास, अनुशासित दिनचर्या तथा जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन अपनाकर न केवल गंभीर बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है, बल्कि जीवन को स्वस्थ, संतुलित एवं ऊर्जावान दिशा भी दी जा सकती है।
मुख्य वक्ता के रूप में सीए सुनील कुमार गुप्ता ने लाभों के साथ-साथ उसके वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक पहलुओं से विस्तारपूर्वक अवगत कराया।
वहीं बी. के. गोकुल भ्राता द्वारा कार्यक्रम का संचालन सुसंगठित एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया गया, जबकि कार्यशाला का समापन शिवपूजन प्रसाद के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
इस अवसर पर बी. के. आकाश भ्राता, रजनीश प्रियदर्शी, अरुण कुमार गुप्ता, राजकुमार रौनियार, अरविंद जायसवाल, साइमन रेक्स, प्रीति सर्राफ, शाम्भवी जायसवाल सहित नगर के बड़ी संख्या में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नागरिकों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page