बेलवा राय फायरिंग मामले में पुलिस ने की ताबडतोड़ छापेमारी
तुरकौलिया। थाना क्षेत्र के बेलवा राय मे तीन दिन पूर्व रात मे हुई फायरिंग मामले मे पुलिस आरोपी युवक को पकड़ने के लिए छापेमारी की है। पुलिस ने आरोपी युवक मनीष गिरि के तीन साथियो को थाना पर लाकर पूछताछ किया है। आरोपी युवक मनीष गिरि व उसका पुत्र अभिराज कुमार अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। मालूम हो कि 31 जनवरी की रात करीब 8.44 बजे मनीष गिरि ने अपने पडोसी नरेश गिरि के दरवाजे पर जाकर गाली गलौज करने लगे। नरेश के विरोध करने पर वह अपने लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिए। लेकिन गोली किसी को नहीं लगी। सभी घर बंदकर व भागकर जान बचाये। मामले मे पीड़ित नरेश गिरि की पत्नी गायत्री देवी ने थाना मे आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमे मनीष व उसके पुत्र अभिराज को नामजद किया गया है। अपर थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि छापेमारी जारी है।

