कोटवा में पुलिस ने कंटेनर पर लदे 230 बोतल अंग्रेजी शराब किया बरामद

कोटवा में पुलिस ने कंटेनर पर लदे 230 बोतल अंग्रेजी शराब किया बरामद
Facebook WhatsApp

कोटवा। पुलिस ने शराब कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है। सघन वाहन जांच अभियान के तहत एनएच 27 कदम चौक के समीप से कोटवा पुलिस ने एक कंटेनर पर लदे रॉयल स्टेज की 750 एमएल का 73 बोतल एवं 375 एमएल 230 बोतल कुल मात्रा लगभग 141 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है। साथ ही चालक सहित तीन लोगों को भी मौके पर गिरफ्तार किया गया है।

थानाध्यक्ष करण सिंह ने बताया कि उक्त कंटेनर की तलाशी लेने के क्रम में उसके केबिन से अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। जप्त कंटेनर हरियाणा नंबर की बताई गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों में चालक उत्तरप्रदेश का सुनीत कुमार यादव के साथ रिंकू कुमार और सौरव यादव का नाम शामिल है। छापेमारी दल में पिपराकोठी थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार, कोटवा करण सिंह के अलावे अपर थानाध्यक्ष कोटवा सूर्यकांत प्रसाद, एसआई मुकेश कुमार, एसआई सतेश सुमन, एस आई अमन कुमार, एस आई अरुण कुमार, पीएसआई प्रभात कुमार सहित शस्त्र पुलिस बल शामिल थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page