चोरी की बाइक के साथ नेपाल के दो युवक गिरफ्तार

चोरी की बाइक के साथ नेपाल के दो युवक गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

सिकरहना। झरोखर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस दौरान दो नेपाली युवकों को भी गिरफ्तार किया गया। यह बाइक चिरैया थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी। मंगलवार दोपहर थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी दी। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान नेपाल के रौतहट जिले के गोनाही थाना क्षेत्र स्थित उच्चीडीह गांव निवासी सागर पटेल (19 वर्ष) और मौलापुर थाना क्षेत्र के सोनरनिया गांव निवासी मंगल पटेल (36 वर्ष) के रूप में हुई है। वाहन जांच के दौरान रोके जाने पर दोनों संदिग्ध मोटरसाइकिल के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल के कागजात की जांच करने पर पता चला कि यह चिरैया थाना कांड संख्या 455/24 में दर्ज चोरी के मामले से संबंधित है। यह बाइक वर्ष 2024 में चिरैया थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी और पुलिस लंबे समय से इसकी तलाश कर रही थी। बरामदगी के बाद झरोखर थाना पुलिस ने तत्काल चिरैया थाना से संपर्क कर मामले की पुष्टि की। पुष्टि होने के बाद दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बाइक जब्त कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page