तुरकौलिया के गढ़ देवी मंदिर का ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने किया चोरी
-मंदिर मे स्थापित 11 पीतल के पिंड को उखाड़कर चुरा ले गए चोर
-दानपेटी मे रखे करीब 10 हजार रूपये की भी हुई है चोरी
तुरकौलिया। थाना क्षेत्र के तुरकौलिया पुरवारी टोला चवंर मे स्थित गढ़ देवी मंदिर का सोमवार की रात ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने मंदिर मे स्थापित पीतल के 11 पिंड को उखाड़कर ले भागे है। चोर मंदिर के स्टोर मे रखी गयी दान पेटी को तोड़कर उसमे रखे गए करीब 10 हजार रूपये की भी चोरी कर लिया है। मंदिर के सामान को चोर इधर उधर फेंक दिए है।
सुबह गाँव मे सूचना मिलते ही मंदिर पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। ग्रामीण तरह तरह की चर्चाएं करने लगे। चोरी की घटना से लोगों मे आक्रोश व्याप्त है। सूचना पर सदर डीएसपी दिलीप सिंह, अपर थानाध्यक्ष रवि रंजन कुमार व एफएसएल की टीम पहुंच मामले की तहकीकात किया। ग्रामीणों की मांग पर डीएसपी ने खोजी कुत्ता को बुलाकर चोरों तक पहुंचने का कार्य कराया। लेकिन कुत्ता चवंर के इर्द गिर्द दौड़ लगता रहा, पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली।
घटना के संबंध मे ग्रामीण अवध किशोर चौधरी, हरेंद्र राम सहित अन्य ने बताया कि कल शाम मे प्रभु साह मंदिर मे बत्ती जलाकर गए। सुबह ज़ब वें मंदिर को धोने आये तो ताला टुटा हुआ पाया। मंदिर के सामान बाहर फेंका हुआ था। मंदिर मे स्थापित पीतल के 11 पिंड को उखाड़ लिया गया था। दान पेटी टूटी हुई थी। दान पेटी मे करीब 10 से 12 हजार रूपये के करीब रुपया होगा।
श्री साह के सूचना पर ग्रामीण मंदिर मे आये। उन्होंने बताया की करीब दो वर्ष पूर्व मंदिर मे प्राण प्रतिष्ठा किया गया था। इस इलाके के लोगों का इस मंदिर मे काफ़ी आस्था है। उन्होंने अज्ञात चोर के विरुद्ध थाना मे आवेदन दिया है। डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि चोरी की घटना का यथाशीघ्र उभेददन कर लिया जायेगा।

