सेना मे चयनित 14 युवकों को किया गया सम्मानित

सेना मे चयनित 14 युवकों को किया गया सम्मानित
Facebook WhatsApp



तुरकौलिया। प्रखंड क्षेत्र के 14 युवक सेना में चयनित हुए है। जिनको सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।सम्मानित होने वाले युवकों में सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी, आर्मी में चयनित हुए है।

सेना में भर्ती होने वाले जवानों में विशाल कुमार, अमित कुमार, निर्जय कुमार, संतोष कुमार, रोहित कुमार, ब्रजेश कुमार, रवि कुमार, रौनक कुमार, शशि कुमार, पंकज कुमार, हर्ष वर्धन, नितेश कुमार, अंकेश कुमार, ओम कुमार है।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि में अपर थानाध्यक्ष रवि रंजन कुमार, मुखिया संघ के अध्यक्ष सुनील टाइगर थे। जिन्होंने सभी जवानों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही कहा कि आप सभी जवान देश की सेवा करने जा रहे हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है। आपके माता पिता और प्रखंड का नाम रौशन हुआ है।

कार्यक्रम का आयोजन अनिल गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से नई पीढ़ी के युवक प्रेरित होंगे। मौके पर शिक्षक ब्रजेश कुमार, गौतम कुमार, प्रिंस कुमार, रुपेश कुमार, जुगेश्वर कुमार, रवि कुमार, राकेश कुमार, सुबोध कुमार, कमलेश गुप्ता आदि थे। सम्मानित होने वाले जवानों ने कहा वे अपने देश के लिए मर मिटने को तैयार है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page