अरेराज की टीम को हरा कर स्टार ऑफ स्पोर्ट्स ने मैच जीता

अरेराज की टीम को हरा कर स्टार ऑफ स्पोर्ट्स ने मैच जीता
Facebook WhatsApp


-सत्यदेव प्रसाद चौधरी स्मृति सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग
मोतिहारी।  जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित सत्यदेव प्रसाद चौधरी स्मृति सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग ग्रुप ए का मैच स्थानीय स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। सोमवार को स्टार ऑफ स्पोर्ट्स और ग्रीन फील्ड एकेडमी अरेराज के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टार ऑफ स्पोर्ट्स के प्रिंस 67 अबरार के 66,और अक्षय के 45 रन के बदौलत 269 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया

अरेराज के तरफ से अभय ने 2 इरफान ने दो विकेट लिए। जवाब में उतरी अरेराज की टीम 108 बनाकर ऑल आउट हो गई। फलस्वरूप स्टार ऑफ स्पोर्ट्स ने 161 रन से मैच जीत लिया। मैन आफ द मैच  धरणीधर सिंह ने प्रिंस को दिया। अंपायर की भूमिका में कुमार राज और तैयब हुसैन थे। मैन ऑफ द मैच के प्रायोजक एमएस स्पोर्ट्स अरेराज,और क्लासिक स्पोर्ट्स मोतिहारी थे। इसकी जानकारी मधुरेंद्र सिंह जिला लीग प्रभारी ने दी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page