अनुमंडलीय अस्पताल के बीएमसी का हृदयगति रुकने से निधन

अनुमंडलीय अस्पताल के बीएमसी का हृदयगति रुकने से निधन
Facebook WhatsApp


रक्सौल। अनुमंडलीय अस्पताल में पदस्थापित लोकप्रिय बीएमसी अनिल कुमार गुप्ता का सोमवार की सुबह अचानक हृदयगति रुकने से निधन हो गई। वहीं  निधन की खबर मिलते ही अनुमंडलीय अस्पताल सहित पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वे रोज की तरह सोमवार की सुबह घर से ड्यूटी के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक चक्कर आ गया और वे अस्पताल परिसर में ही गिर पड़े। मौजूद कर्मियों ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार हेतु एसआरपी अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के उपरांत चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उनकी आकस्मिक मृत्यु से परिवार में कोहराम मच गया है, जबकिं अनुमंडलीय अस्पताल का माहौल भी गमगीन हो गया है। विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा, भाजपा जिला महामंत्री अजय पटेल, अनुमंडलीय अस्पताल की प्रभारी उपाधीक्षक स्वाति सपन, डॉ. राजीव रंजन, पूर्व प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. एस.के. सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकसंतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page