स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियो ने स्व. भोलाराम तूफानी को दी श्रद्धांजलि                                

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियो ने स्व. भोलाराम तूफानी को दी श्रद्धांजलि                                
Facebook WhatsApp


मोतिहारी। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति सदस्यो ने चंद्रहिया स्थित गांधी आश्रम में महान स्वतंत्रता सेनानी भोलाराम तूफानी को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।भोलाराम तूफानी की पुत्री सशशिकला ने तूफानी  के जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि  वे सादगी के प्रतीक थे।  मंत्री पद पर रहते हुए भी वे अपने फटे कुर्ते की सिलाई खुद करते थे। वे वेतन के सारे पैसे को गरीबों के बीच बांट देते थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कौशल किशोर पाठक ने की जबकि संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक वर्मा नें किया। उक्त अवसर पर प्रो. डॉक्टर विजय शंकर पांडेय, राम निरंजन पांडेय ने स्मारिका निकालने का प्रस्ताव रखा।

वहीं मेयर प्रीति गुप्ता ने पुष्प अर्पित करने के बाद संबोधन मे कहा कि जिस राष्ट्र  ने सेनानी परिवार का सम्मान किया, वह राष्ट्र  दिनोदिन उंचाई  को पाया है। नगर में संचालित ब्रह्माकुमारी के दोनो सेवाकेंद्र की प्रभारी बहन बीके पूनम, बीके वीभा बीके करूणा, देवप्रिया मुखर्जी, रत्नेश्वरी शर्मा, केशव कुमार, मनीष कुमार शेखर, संजीव शाह, डॉ. चंदन कुमार आदि कई लोग मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page