फाईलेरिया उन्मूलन को लेकर सीडीपीओ ने की बैठक
सुगौली। प्रखंड परिसर स्थित सभागार में सोमवार को बाल विकास परियोजना के अंतर्गत फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अंजना ने की। आगामी 10 फरवरी से प्रारंभ होने वाले फाइलेरिया रोकथाम अभियान के तहत सर्वजन द्वारा दवा सेवन सुनिश्चित कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि फाइलेरिया एक गंभीर परंतु पूरी तरह से रोके जाने योग्य रोग है।
जिसके उन्मूलन के लिए सामूहिक दवा सेवन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सेविकाओं से अपील किया कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में लोगों को जागरूक कर दवा सेवन के लिए प्रेरित करें। बैठक में प्रखंड समन्वयक, महिला पर्यवेक्षिका, सामुदायिक स्वास्थ्य उत्प्रेरक, डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि सहित परियोजना की सभी सेविकाएं उपस्थित थी।

