बेलवा राय मे युवक ने पड़ोसी के दरवाजे पर चढ़कर किया फायरिंग, बाल-बाल बचा पड़ोसी

बेलवा राय मे युवक ने पड़ोसी के दरवाजे पर चढ़कर किया फायरिंग, बाल-बाल बचा पड़ोसी
Facebook WhatsApp


– एक्शन मूड मे एसपी, दिए डीएसपी को जांच का आदेश
-आरोपी की गिरफ्तारी के स्पेशल टीम की ताबड़तोड़ छापेमारी
तुरकौलिया।  थाना क्षेत्र के बेलवाराय बरवा टोला गांव में एक युवक ने अपने पट्टीदार घर पर रात मे जाकर झगड़ा झंझट करने लगा। झगड़ा झंझट मे युवक ने अपने कमर से पिस्टल निकाल कर लगातार चार राउंड फायरिंग कर दिया। हालांकि फायरिंग मे किसी को गोली नहीं लगी। घटना शनिवार की रात 8.44 बजे के करीब की है। युवक के द्वारा फायरिंग करने की घटना से पीड़ित नरेश गिरि दूसरे के दरवाजे पर भाग कर अपनी जान बचायी। घटना के बाद वें भय से बेहोश होकर घर मे गिर गए।

रात मे ही परिजन महनावा स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज के लिए ले गए। फायरिंग से नरेश गिरि का पूरा परिवार इतना भयभीत था कि पुलिस के यहां रिपोर्ट देने से डर रहा था। जब फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ तो, सोमवार को एसपी स्वर्ण प्रभात ने मामले को सदर डीएसपी दिलीप सिंह को जांच कर कारवाई का आदेश दिया। हालांकि घटना के ही रात अपर थानाध्यक्ष रवि रंजन कुमार पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचे थे।

लेकिन कारण क्या था कि उन्होंने दो दिन बाद तक कोई करवाई नहीं किया। जो चर्चा मे है। सोमवार को डीएसपी दिलीप सिंह घटना बेलवा राय पोखरा के समीप पहुंच पीड़ित परिवार को सुरक्षा का आश्वासन दिया। इसके बाद पीड़ित नरेश गिरि कि पत्नी गायत्री देवी ने मामले मे आवेदन दी है। उसने कहा है कि के शनिवार की रात मनीष गिरि उनके दरवाजे पर रात मे आकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने पिस्टल निकाल फायरिंग कर दिया।

उनके पति दूसरे के दरवाजे पर भागकर जान बचायी। मनीष गिरि के पास लाइसेंसी हथियार है। उसी से फायरिंग करने का आरोप लगा है। फायरिंग के दौरान गांव में दहशत का माहौल हो गया। अभी भी नरेश के परिवार दहशत मे है।

डीएसपी ने अपर थानाध्यक्ष को एफआईआर दर्ज कर आरोपी मनीष गिरि को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। मनीष गिरि के पिस्टल को जप्त करने का निर्देश दिया गया है।  जांच कर प्रभारी थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। आरोपी घर छोड़कर फरार   है। अपर थानाध्यक्ष रवि रंजन कुमार ने बताया की आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page