’’मेरा मोबाइल मेरी शिक्षा’’ को लेकर डायट भवन में सेमिनार आयोजित
– नई शिक्षा नीति के अंतर्गत शिक्षकों को टेक्नोलॉजी से जोड़ने की मुहिम
मोतिहारी। केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से जोड़ने को लेकर मुहिम शुरू किया गया है। इस कड़ी में बिहार के सरकारी शिक्षकों और विद्यालयों में भी इसका प्रभाव दिख रहा है। नई तकनीक आधारित शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए मोतिहारी के डायट भवन में टीबीटी के माध्यम से एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया।
सेमिनार में मुख्य अतिथियों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने ’’मेरा मोबाइल मेरी शिक्षा’’ पद्धति को बच्चों के बीच प्रचारित करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षकों ने बताया कि डिजिटल युग में मोबाइल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि शिक्षा का एक सशक्त माध्यम बन गया है।

