अमृत भारत योजना से रक्सौल रेलवे स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास
54 करोड़ की लागत से बनेगा चमचमाया गया हाईटेक रेलवे स्टेशन
मोतिहारी/रक्सौल। भारत सरकार ने रक्सौल रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत वर्ल्ड क्लास स्टेशन के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। जानकारी के मुताबिक इस परियोजना पर लगभग 54 करोड़ रुपये की लागत आएगी। स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य तेजी से जारी है और रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अगले एक वर्ष के भीतर रक्सौल रेलवे स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से लैस हो जाएगा।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रक्सौल स्टेशन को तकनीकी रूप से हाईटेक बनाने के साथ-साथ इसकी वास्तुकला को भी विशेष पहचान दी जा रही है। स्टेशन भवन के डिजाइन में नेपाल स्थित प्रसिद्ध बाबा पशुपतिनाथ मंदिर की तर्ज पर कलाकृतियां उकेरी जाएंगी। इससे यह स्टेशन धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से भी आकर्षण का केंद्र बनेगा, जिससे नेपाल सीमा से सटे रक्सौल आने-जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी।

