हर घर भाजपा चला रही सम्पर्क अभियान

हर घर भाजपा चला रही सम्पर्क अभियान
Facebook WhatsApp


मोतिहारी/हरसिद्धि। हर घर सम्पर्क अभियान के तहत भाजपा द्वारा शुरू किये गए कार्यक्रम के तहत प्रखंड क्षेत्र मे कई टीम गाँव गाँव मे सम्पर्क करने मे जुटी हुई है। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष निकेश सिंह के नेतृत्व मे टीम बैरिया डीह, यादोपुर, कन्छेदवा गाँव मे आम. लोगो से सम्पर्क कर बिहार व केंद्र सरकार के द्वारा की गयी कार्यों को बताया गया। कनछेदवा पंचायत के आनंद सिंह के घर पर हर घर संपर्क अभियान के तहत टीम पहुंच कर सीएम नीतीश व पीएम नरेंद्र मोदी के विकासात्मक कार्यो के बारे में बताया। बीस सूत्री अध्यक्ष निकेश सिंह ने कहा कि नीतीश सरकार बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए कई जनपयोगी कार्ये किया है। वही केंद्र की मोदी की सरकार कार्य के बदौलत देश दुनिया मे भारत का डंका बजाने का काम किया है। सम्पर्क अभियान मे भाजपा नेता मार्कण्डेय कुशवाहा, विजय कुशवाहा, पप्पू सिंह, प्रदीप कुमार, सागर प्रजापति, तेजपाल, सौरभ सहित अन्य शामिल है। इधर हरपुर राय, ओलाहा मेहता टोला, भादा आदि पंचायत मे पार्टी के महामंत्री राहुल कुमार तिवारी, दिलीप गुप्ता, प्रदीप गुप्ता सहित अन्य हर घर सम्पर्क अभियान को गति देने मे जुटे हुए है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page