देश के भविष्य है राहुल-प्रियंका:अनवर

देश के भविष्य है राहुल-प्रियंका:अनवर
Facebook WhatsApp


मोतिहारी/तुरकौलिया अस्पताल के समीप स्थित कांग्रेस नेता कृष्णा पासवान के मकान मे मंगलवार को कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओ की बैठक हुई। जिसमे हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार अंजुमन ने किया। कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के मोतिहारी में आयोजित हर घर अधिकार रैली को सफल बनाने पर चर्चा हुई। हरसिद्धि विधानसभा कार्यक्रम प्रभारी अनवर आलम अंसारी ने कहा कि देश का भविष्य राहुल गाँधी व प्रियंका गाँधी है। इन सबके अगुवाई मे देश की तरक्की होंगी। वही बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष अंजुमन ने कहा कि 26 सितंबर को एक बजे दिन में गांधी मैदान में सांसद प्रियंका गांधी रैली को संबोधित करेंगी। रैली को सफल बनाने के लिए हरसिद्धि विधानसभा से क़रीब 30 हजार लोग रैली में पहुंचेंगे। सभी कार्यकर्ता लोगों को गांधी मैदान में पहुंचाने में सहयोग करेंगे। बैठक मे पार्टी के हरसिद्धि प्रखंड अध्यक्ष नेयाज अहमद खान, डॉ तबरेज, सुनील, राम, पारसनाथ अंबेडकर, सत्येंद्रनाथ तिवारी, ओम प्रकाश सिंह, रामाज्ञा ठाकुर, हरेंद्र यादव, संजय सिंह, सुरेश पासवान, अशोक चौधरी, रविंद्रनाथ कुशवाहा आदि मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page