प्रथम श्रेणी में पास अल्पसंख्यक छात्रों को शीघ्र करे प्रोत्साहन राशि का भुगतान:डीएम
अधिकारियों को मिल कर कागजात जमा कराने व भुगतान का निर्देश
मोतिहारी।अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना-2025 के अन्तर्गत प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थियों के प्रोत्साहन राशि से वंचित रह गए विद्यार्थियों को फिर से राशि उपलब्ध कराने को लेकर शनिवार को डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई।
इसमें बताया गया कि अधिकांश विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि का वितरण किया जा चुका है। आवश्यक कागजात मार्कशीट, एडमिट कार्ड, बैंक पासबूक, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में जमा नहीं किए जाने के कारण इंटर स्तर के 370 अल्पसंख्यक छात्राएं, मौलवी स्तर के 173 अल्पसंख्यक छात्राएं और फौकानिया स्तर के 166 अल्पसंख्यक छात्र/छात्राएं अब तक प्रोत्साहन राशि
से वंचित रह गए हैं।
उक्त वंचित अल्पसंख्यक छात्र/छात्राओं को योजना का लाभ दिलाने के लिए डीएम सौरभ जोरवाल ने बैठक में सभी बीडीओ को निर्देश दिया। कहा कि 15 दिनों के अन्दर वे अपने-अपने प्रखण्ड के वंचित अल्पसंख्यक छात्र व छात्राओं के संबंधित विद्यालयों से व्यक्तिगत सम्पर्क कर आवश्यक कागजात अविलंब जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में जमा कराना सुनिश्चित करें।
जिससे शेष बचे विद्यार्थियों को भी निर्धारित समय-सीमा के अन्दर प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जा सके। डीएम ने अल्पसंख्यक कल्याण के सहायक निदेशक मो साजिद को सभी प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन करते हुए नियमानुसार भुगतान की प्रक्रिया व पूर्ण करने का निर्देश दिया।

