गन्ना उत्पादक किसानो की समस्या को शीघ्र करे दूर:ईख पदाधिकारी
मोतिहारी। गन्ना किसानों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर शनिवार को जिला गन्ना विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में किसानों व चीनी मिल के प्रतिनिधियों को आपसी सामंजस्य के साथ काम करने पर जोर दिया गया।
जिससे गन्ना उत्पादक किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। किसानों ने गन्ना क्रय केंद्रों पर होने वाली परेशानी का मुद्दा उठाया। कुछ किसानों ने चालान मिलने में देरी से होने और क्रय केंद्रों में गन्ने के तौल में देरी होने से परेशानी के बारे में शिकायत की।जिस पर जिला गन्ना विकास अधिकारी राहुल कुमार ने संबंधित मिल के प्रतिनिधि को तत्काल उपाय करने का निर्देश दिया।

बताया हर माह यह बैठक कर समीक्षा की जाती है ताकि, किसानों को कोई परेशानी नहीं हो सके। केन कोआर्डिनेशन कमेटी की इस बैठक में चालान, गन्ना निष्पादन समेत किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर बैठक में समीक्षा की गई। इस मौके पर जिले के कई गन्ना किसान समेत मझौलिया, सुगौली व सिधवलिया चीनी मिल के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

