एंबुलेंस की ठोकर से एक युवक की मौत दो गंभीर

एंबुलेंस की ठोकर से एक युवक की मौत दो गंभीर
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। जिले के छौड़ादानों थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। नहर चौक के पास हुई इस घटना में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार एंबुलेंस के चालक ने पहले नहर रोड स्थित कबाड़ दुकान के पास तीन युवकों को ठोकर मार दी।

बताते है कि एंबुलेंस डॉ. संजीव कुमार के क्लिनिक से एक मरीज को लेकर जा रही थी। इसी क्रम में चालक वाहन से नियंत्रण खत्म हो दिया। फलस्वरूप सड़क के किनारे खड़े तीन युवकों को कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

इधर सूचना मिलते ही छौड़ादानों थाना पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल भेजा। जबकि मृतक युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान भेलवा गांव निवासी उमाशंकर राम के पुत्र के रूप में हुई है। घायलों में भेलवा गांव के ही रमाशंकर राम और मिठू राम के पुत्र शामिल हैं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page