मनरेगा योजना को लेकर कांग्रेस ने किया डीएम कार्यालय का घेराव

मनरेगा योजना को लेकर कांग्रेस ने किया डीएम कार्यालय का घेराव
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। मनरेगा योजना के नाम बदलने और उसके मूल उद्देश्यो में परिवर्तन करने के मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष इंजीनियर शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने शहर में प्रदर्शन करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचकर घेराव और प्रदर्शन किया। इस घेराव और प्रदर्शन कार्यक्रम में मनरेगा बचाओ के नारे लगाये गये। इस कार्यक्रम के बाद डीएम को ज्ञापन देकर मनरेगा के नाम और उसको लागू करने की प्रक्रिया में हो रहे बदलाव का विरोध कांग्रेसियों ने किया।

कार्यक्रम में सैकड़ों कांग्रेसी लोगों ने भाग लिया। इसमें श्याम बिहारी प्रसाद पूर्व विधायक, उमर सैफुल्लाह खान, अनवर आलम अंसारी, रंजन शर्मा, विजय शंकर पांडेय, ओबैद्दूर रहमान खान, बिट्टू यादव अखिलेश दयाल, राहुल शर्मा, ऋषि सिंह, किरण कुशवाहा, पप्पू रंजन मिश्रा,रमेश कुमार श्रीवास्तव, बृजेंद्र कुमार तिवारी, मुन्नी देवी, शंभू राम रविंद्र नाथ तिवारी आदि के नाम शामिल है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page