नशे के हालत में मिली महिला को स्वच्छ रक्सौल ने उपचार के बाद पुलिस को किया सुपुर्द
पूर्वी चंपारण।जिले के रक्सौल शहर के कौड़ीहार क्षेत्र में सुबह एक महिला के बेहोशी की हालत में पाए जाने की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा स्वच्छ रक्सौल के रंजीत सिंह को दी गई। बताया गया कि उक्त महिला सोनी गेस्ट हाउस के समीप सड़क किनारे गिरी हुई थी।सूचना मिलते ही स्वच्छ रक्सौल द्वारा तत्काल 112 आपातकालीन सेवा को अवगत कराया गया। 112 टीम एवं स्वच्छ रक्सौल के संयुक्त सहयोग से महिला को अनुमंडलीय अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। उपचार के दौरान नशे के हालत में पाई गई।
इलाज के उपरांत महिला की मानसिक स्थिति को देखते हुए उसके सुरक्षित भविष्य एवं समुचित देखभाल हेतु उसे माहेर ममता निवास को पुलिस की उपस्थिति में विधिवत एवं सुरक्षित रूप से सुपुर्द कर दिया गया। महिला का नाम चांदनी कुमारी बताया गया है, जो मुजफ्फरपुर की बताई जा रही है जबकि पहचान से संबंधित अन्य जानकारी सीमित रूप में उपलब्ध है।

स्वच्छ रक्सौल के रंजीत सिंह ने बताया कि बरामदगी के दौरान महिला नशे की हालत में थी एवं कपड़े अस्तव्यस्त पाई गई,पुलिस जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकता है उसके साथ क्या हुआ है। उन्होंने बताया कि संगठन समाज के बेसहारा, लाचार एवं मानसिक रूप से कमजोर व्यक्तियों की सहायता के लिए निरंतर सक्रिय है और भविष्य में भी इस प्रकार के मानवीय कार्य करता रहेगा।

