रक्सौल में सीमा सुरक्षा व अतिक्रमण को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

रक्सौल में सीमा सुरक्षा व अतिक्रमण को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। जिले के रक्सौल स्थित 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के सभागार में जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक शनिवार काे की गई। बैठक में 20वीं, 47वीं एवं 71वीं वाहिनी के कमांडेंट एवं डिप्टी कमांडेंट, एसडीएम मनीष कुमार रक्सौल, एसडीपीओ मनीष आनंद रक्सौल तथा जिला भू-अर्जन पदाधिकारी विकाश कुमार मोतिहारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान एसएसबी कमांडेंट संजय पांडेय द्वारा भारत–नेपाल सीमा पर एसएसबी की भूमिका को लेकर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। साथ ही नो-मेंस लैंड एवं सीमा क्षेत्र के 0–5 किमी तथा 0–15 किमी दायरे में मौजूद अतिक्रमण की स्थिति से जिलाधिकारी को अवगत कराया। अतिक्रमण के प्रभावी निवारण को लेकर जिलाधिकारी ने अनुमंडल स्तरीय सतर्कता समिति के गठन का निर्देश दिया, जिसमें एसएसबी के पदाधिकारी भी शामिल रहेंगे। समिति को आपसी समन्वय के साथ नियमित रूप से अतिक्रमण विरोधी अभियान संचालित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा बैठक में एसएसबी कैंप एवं बीओपी चेकपोस्ट हेतु भूमि अधिग्रहण, दाखिल-खारिज की अद्यतन स्थिति, सीमा क्षेत्र में संचालित वाइब्रेंट विलेज योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सीमा सुरक्षा को सुदृढ़ करने, प्रशासनिक समन्वय बढ़ाने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास को गति देने की दिशा में यह बैठक एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page