महिलाओं को अधिक आरक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है उद्देश्य : सीएम

महिलाओं को अधिक आरक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है उद्देश्य : सीएम
Facebook WhatsApp

-अगले 5 साल में 1 करोड युवाओं को रोजगार देने का वादा

-मोतिहारी में मेडिकल कॉलेज खोलने की दिशा ने काम है शुरू

मोतिहारी। डबल इंजन की सरकार में बिहार के विकास की गति रफ्तार पकड़ ली है , इसे और तेज करना है। महिलाओं को पुरुषों की तुलना में अधिक आरक्षण दिया जा रहा है, जिससे वे हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रही हैं। यह कहना था सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का। बंजरिया प्रखंड क्षेत्र के चैलाहा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ता और आमजनों को संबोधित करते हुए उक्त बाते सीएम ने कही। लगभग चुनावी समर में उतरते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों से सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने भ्रष्टाचार पर कोई समझौता नहीं करने की बात भी दोहराई। उन्होंने कहा कि बिहार में सड़क, बिजली, और हर घर नल का पानी मिल रहा है। बिहार के कई जिलों में मेडिकल कॉलेज बन चुके हैं और मोतिहारी में भी मेडिकल कॉलेज की स्थापना का कार्य जोर-शोर से चल रहा है।उन्होंने कहा कि केंद्र के सहयोग से बिहार काफी प्रगति कर रहा है जो निरंतरता के साथ आगे सतत तौर पर जारी रहेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ा ऐलान किया है कि अगले 5 सालों में बिहार के 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। सीएम ने घोषणा की है कि राज्य में वृद्धा, विधवा और विकलांग पेंशन बढ़ाकर 1,100 कर दी गई है और हर विद्युत उपभोक्ता को 125 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है। मौके पर प्रभारी मंत्री सह शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, बेतिया सांसद संजय जयसवाल, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा , जिला अध्यक्ष जदयू मंजू देवी , मंत्री कृष्णनंदन पासवान , विधायक शालिनी मिश्रा सहित एनडीए गठबंधन के अनेक नेता मौजूद रहे।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद अब सीतामढ़ी में मा सीता के मंदिर निर्माण की दिशा में शुरू हुआ कार्य : सम्राट चौधरी

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार ने विकास की गति को मजबूत किया है। पीएम मोदी आगामी 26 सितंबर को महिलाओं के खाते में राशि भेजेंगे। जिससे लगभग 1 करोड़ 40 लाख महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण के साथ-साथ बिहार के सीतामढ़ी में माता सीता के मंदिर के निर्माण की दिशा में काम शुरू कर दिया है। महिलाओं को हर सुविधा मुहैया कराना एनडीए सरकार का उद्देश्य है। इसके साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सरकार लगातार बेहतर कर रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page