गणतंत्र दिवस पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की हुई प्रस्तुति
-जिले के स्कूली छात्रो की प्रस्तुतियां सराहनीयः जिलाधिकारी
मोतिहारी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्त्वावधान मे शहर के महात्मा गाॅधी प्रेक्षागृह मे भव्य संध्या कालीन सांस्कृतिक समारोह का आयोजन हुआ। शिक्षा विभाग के संयोजन में आयोजित सांस्कृतिक समारोह मे विभिन्न विधालय एवं संस्थान के छात्र-छात्राओं तथा जिले के स्थापित कलाकारो ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने उपस्थित छात्र- छत्राओ, अभिभावको एवं गणमान्य लोगो को गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं तथा सभी के उज्जवल भविष्य की कामना भी की।

जिले के कलाकारो द्वारा आकर्षक व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि आज के समारोह मंे स्कूली बच्चे- बच्चियो एवं स्थानीय कलाकारो ने देशभक्ति, शास्त्रीय गायन, सुगम संगीत एवं लोक संस्कृति से जुड़े अनेको मनभावन प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा के परचम लहराए, तथा उनकी प्रस्तुति अत्यंत सराहनीय रहीं।
सांस्कृतिक कार्यक्रम मे समूह लोकनृत्य मे सरकारी विधालय से एमजेके कन्या इंटर कॉलेज ने प्रथम, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ,कोटवा ने द्वितीय तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बड़ा बरियारपुर ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।
जबकि निजी विधालय और संस्थान की ओर से समूह लोकनृत्य में माउंट लिटेरा जी स्कूल प्रथम, जवाहर इंटरनेशनल स्कूल, लक्ष्मीपुर द्वितीय तथा एपेक्स इंटरनैशनल स्कूल, गायघाट तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह लोकगीत मे एमजेके कन्या इंटर कॉलेज प्रथम, पंडित छोटेलाल मिश्र संगीत महाविद्यालय द्वितीय तथा आकाश इंस्टीच्यूट के प्रतिभागी तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।
विजेता प्रतिभागियो को प्रशस्तिपत्र, मेमेंटो एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह का सफल संचालन आदित्य मानस ने किया। मौके पर नगर निगम मेयर प्रीती कुमारी, उपमेयर डाॅ. लालबाबू प्रसाद, अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा, जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी सरफराज नवाज, जिला नजारत उपसमाहर्ता प्रेमलता कुमारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी फहद सिद्दीकी, जिला सामान्य प्रशाखा पदाधिकारी निधि कुमारी, डीपीआरओ ज्ञानेश्वर प्रकाश, सहित महकमे के सभी अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

