राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षो के यात्रा के उपलक्ष्य मे 8 फरवरी को होगा हिंदू सम्मेलन का आयोजन: अशोक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षो के यात्रा के उपलक्ष्य मे 8 फरवरी को होगा हिंदू सम्मेलन का आयोजन: अशोक
Facebook WhatsApp


मोतिहारी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षो के यात्रा के उपलक्ष्य में जगह-जगह हिन्दू सम्मेलन का आयोजन अपना भव्य और अंतिम रूप ले रहा है। इसी दौरान ठाकुरबाडी बस्ती का हिन्दू सम्मेलन 8 फरवरी को 12.30 बजे से निर्धारित है।

जिसकी सफलता के लिए रविवार को  हनुमान गढी, हनुमान मंदिर प्रांगण मे विहिप के बिहार व झारखंड के नेता अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता की अध्यक्षता मे बैठक हुई। जहां समाज के लोगो ने हिस्सा लिया। मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह जिला संघचालक श्यामसुनदर  और विभाग संपर्क प्रमुख रविशंकर वर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। अध्यक्षता कर रहे विहिप नेता अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता ने बताया कि यह हिन्दू सम्मेलन संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य मे किया जा रहा है।

कहा कि हिन्दू सम्मेलन का उद्धेश्य समाज को मजबूत बनाना है और भारत फिर से विश्व गुरू बने ऐसा प्रयास करना है।  बताया कि इस सम्मेलन के माध्यम से संघ ने जिन पांच विषयो जैसे पर्यावरण संरक्षण सामाजिक समरसता कुटुंब प्रबोधन नागरिक कर्तव्य स्वबोध इत्यादि को समाज के सामने रखना है।

इन्होने बताया कि यदि ये बाते सही से नीचे तक चला गया तो भारत निश्चित रूप से विश्व गुरू बनेगा इसलिए पूरे मोतिहारी को 25 बस्तियो में बांटकर यह सम्मेलन किया जा रहा है। जहां समाज से भेद भाव अगडा पिछड़ा का भेद भाव खत्म करने के लिए श्रीराम खिंचडी का  भी आयोजन किया गया है। सम्मेलन की सफलता के लिए संरक्षक मंडल, कार्यक्रम समिति स्वागत समिति अभिभावक समिति और युवा समिति बनाकर सभी को अलग अलग काम सौंपा गया है।

सम्मेलन समिति का अध्यक्ष पूर्व सभापति चन्द्रशेखर गुप्ता के साथ कमिटि मे केदार प्रसाद ध्रुव प्रसाद काशी जी रमेश जी तथा संरक्षक मंडल प्रमुख रविशंकर वर्मा और श्यामसुंदर जी तथा युवा प्रमुख प्रतीक वर्णवाल को बनाया गया है।  वही इस बैठक मे कौशल किशोर, योगेन्द्र प्रसाद, अंकित कुमार, अवनीश सिंह, हेमनत कुमार, बीगन दास, सुमन पांडेय, जितेन्द्र गिरि, भरत सिंह, भाष्कर, पुकूल,  बीरेन्द्र  सहित दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page