सुगौली से लूटी गई ऑटो बेतिया से बरामद,एक गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण।जिले के सुगौली थाना क्षेत्र से शनिवार की देर रात लूटी गई ऑटो को पुलिस ने बेतिया से बरामद कर लिया।इस दौरान पुलिस ने एक अपराधी को भी दबोचने सफलता पायी है। जबकि अन्य अपराधी भागने में सफल रहे।
रविवार को इसकी जानकारी देते सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे चार लोगों ने रक्सौल में सुगौली के बेतिया सीमा के नजदीक छोड़ने के लिए ऑटो भाड़े पर लिया,जिसे इन चारों ने सुगौली नगर के बेलइठ गांव के समीप चालक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर उसे फेंककर गाड़ी ले भागे। घटना की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गाड़ी सहित एक अपराधी को पुलिस ने धर दबोचा।
गिरफ्तार अपराधी पश्चिम चंपारण जिले के योगापट्टी थाना के नवगांवा शुक्ल टोला निवासी आनंद कुमार शुक्ल का पुत्र सौरभ कुमार शुक्ल बताया जाता है। जिसने पूछताछ के दौरान बताया कि इसका एक संगठित गिरोह है। पकड़ाये व्यक्ति का पूर्व से भी अपराधिक इतिहास रहा है। पूर्व में एक कार चालक की हत्या कर कार लुट कर भागने के मामले में भी इसकी तलाश की जा रही थी।
जानकारी के अनुसार रामगढ़वा थाना क्षेत्र के नारीरगिर निवासी ऑटो चालक मुश्ताक अहमद ने घायल स्थिति में पुलिस को अपनी ऑटो लुट लिए जाने की सूचना पुलिस को दी। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बेतिया से ऑटो सहित एक बाइक और एक अपराधी को धर दबोचा। अन्य तीन अपराधी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहे। छापेमारी टीम में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार,थानाध्यक्ष
अनिष कुमार सिह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे। इस बाबत थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि अन्य अपराधियों की भी पहचान कर ली गई है। जिन पर पूर्व से दर्जनों अपराधिक मामले दर्ज हैं। जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

