अंगिता बनी,एक दिन के लिए बनकटवा पंचायत की सरपंच

अंगिता बनी,एक दिन के लिए बनकटवा पंचायत की सरपंच
Facebook WhatsApp


सिकरहाना। सरपंच राजकुमार द्वारा रविवार को मध्य विद्यालय की छात्राओं की एक परीक्षा ली।परीक्षा राजबहादुर राजकली बालिका उच्च विद्यालय में आयोजित की गयी।परीक्षा में उत्कमित माध्यमिक विद्यालय बनकटवा बालक की छात्रा अंगिता कुमारी परीक्षा में सम्मिलित सभी छात्राओं में सर्वाधिक अंक लायी। अंगिता को 100 में 70 अंक आया।

परीक्षा का उदेश्य अव्वल छात्रा को एक दिन के लिए बनकटवा पंचायत का सरपंच बनाना था।एक दिन के सरपंच के लिए परीक्षा नियंत्रक धर्मेन्द्र कुमार, कोचिंग संचालक थे। एक दिन का सरपंच अंगिता 26 जनवरी को झंडोतोलन ग्राम कचहरी बनकटवा में करेंगी।

झंडोतोलन के बाद वह ग्राम कचहरी का संचालन करेगी। सरपंच बनते ही एक दिनी सरपंच को ग्रामीण एवं अभिभावकों ने उन्हें बधाई देना शुरू किया। बनकटवा बीईओ ने एक पत्र जारी कर पंचायत के सभी प्रधान शिक्षकों को परीक्षा में बच्चे भेजने का आदेश दिया था। परीक्षा में कुल 50 छात्राएं शामिल थी, जो वर्ग 6 से 8 की छात्राएं थी।  

परीक्षा में 100 प्रश्न ऑब्जेक्टिव थे। जिसमें हिंदी अंग्रेजी, गणित, रीजनिंग और करेंट अफयर्स से प्रश्न था। बड़ी संख्या में परीक्षा का रिजल्ट जानने के लिए ग्रामीण परीक्षा स्थल पहुंचे थे। रिजल्ट का प्रकाशन सरपंच द्वारा सुनाया गया। परीक्षा संचालन में  प्रधानाध्यापक जयनाथ सिंह, शिक्षक संजीव कुमार, पंकज कुमार, विनोद कुमार, मनोज कुमार, समाज सेवी ऋषि नंदन कुमार, अविनाश कुमार, सरोज कुमार, आर्यन कुमार तथा छोटे लाल साह थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page