अहिरवा टोला से अवैध शराब बरामद,तस्कर फरार

अहिरवा टोला से अवैध शराब बरामद,तस्कर फरार
Facebook WhatsApp


-पुलिस-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता
रक्सौल। हरैया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अहिरवा टोला में छापेमारी किया। इस दौरान एसएसबी एवं हरैया थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से  अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की।  छापेमारी में ब्लैक ओके शराब 180 एमएल की 64 बोतल तथा एएनवी बीयर 500 एमएल की 17 पीस जब्त की गई।

अलबत्ता कारोबारी  मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है तथा अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि फरार आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page