रूद्धसेना ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
– “भारत माता की जय” “वंदे मातरम” के गगनभेदी नारे से गुंजायमान रहा इलाका
सुगौली। 77 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर के पूर्व संध्या पर पूर्व सुगौली नगर में देशभक्ति का अद्भूत नजारा देखने को मिला। रूद्धसेना के बैनर तले भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसने पूरे नगर को राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर कर दिया। तिरंगा यात्रा की शुरुआत बाबा जयराम दास मठ प्रांगण से हुई।
जहां बड़ी संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लिए एकत्रित हुए। यात्रा मठ प्रांगण से निकलकर नगर के मुख्य पथ से होते हुए थाना मुख्यालय पहुंची। इसके बाद काफिला रविदास नगर होते हुए राजमार्ग पर आया। “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” और “जय हिंद” के गगनभेदी नारों के बीच तिरंगा लहराते हुए यह यात्रा दीनदयाल चौक से गुजरकर पुनः बाबा जयराम दास मठ प्रांगण में आकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में देशभक्ति गीतों और नारों से वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा।
रूद्धसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. नीतिश ने बताया कि गणतंत्र दिवस के सम्मान में यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है, ताकि लोगों में राष्ट्रप्रेम, एकता और संविधान के प्रति सम्मान की भावना और मजबूत हो। तिरंगा केवल ध्वज नहीं, बल्कि देश की अस्मिता, बलिदान और गौरव का प्रतीक है।
इस तिरंगा यात्रा में मठाधीश मनीष दास, आशुतोष आनंद, पप्पू सर्राफ, राजकुमार सर्राफ, विनय सर्राफ, प्रेमचंद्र झा, केशव झा, राहुल कुमार, दिलीप कुमार, दीपक सहनी, चंदन कुमार, उत्तम श्रीवास्तव, प्रिंस कुमार, रंजन कुमार, राजू कुमार, नीरज कुमार, गोविंद कुमार, अंकुश कुमार, निहाल सर्राफ, छोटू सर्राफ सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। यात्रा के शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से सकारात्मक संदेश दिया।

