चलती इनोवा कार में लगी आग,बाल-बाल बचे दो सवार

चलती इनोवा कार में लगी आग,बाल-बाल बचे दो सवार
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। दिल्ली-काठमांडू को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग एनएच-28ए पर रक्सौल के समीप शनिवार की देर शाम एक चलती इनोवा कार में अचानक आग लग गई।कुछ ही मिनटों में कार धू-धू कर जलने लगी और देखते ही देखते पूरी इनेवा पूरी तरह जलकर राख हो गई। हालांकि, चालक समेत दो सवार ने वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।

घटना एनएच-28ए के ओवरब्रिज से को-ऑपरेटिव कॉलेज जाने वाली सड़क पर हुई।मिली जानकारी के अनुसार इनोवा में रामगढ़वा प्रखंड के मुरला निवासी मुर्गा व्यवसायी राजमोहन सिंह और रामगढ़वा बाजार निवासी सुनील गुप्ता सवार थे। दोनों रक्सौल की ओर से आ रहे थे, तभी अचानक वाहन से धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में आग भड़क उठी।

घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची रामगढ़वा थाना की पुलिस ने अग्निशमन विभाग के दमकल कर्मियों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

पुलिस के अनुसार, आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जांच में बैटरी में शॉर्ट सर्किट को संभावित कारण माना जा रहा है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page