कल्याणपुर में छह साइबर फ्राॅड गिरफ्तार,भूटान का लिंक आया सामने

कल्याणपुर में छह साइबर फ्राॅड गिरफ्तार,भूटान का लिंक आया सामने
Facebook WhatsApp

मोतिहारी।जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बड़हरवा महानंद गांव में जयशंकर जयसवाल के घर पुलिस ने छापेमारी करते हुए छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने उनके पास से 15 आधार कार्ड,9 एटीएम,1डेविड कार्ड,2 ड्राईविंग लाईसेंस,3 भारत निर्वाचन आयोग से बना पहचान,1दिल्ली मेट्रो कार्ड,
9 मोबाइल,1लैपटॉप,1 स्कुल कार्ड बरामद किया है।

पकड़े गये आरोपियो की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बड़हरवा महानंद गांव निवासी सुजल जयसवाल पिता जयशंकर जयसवाल उसके भाई सुमित जयसवाल उसके चचेरे भाई अमन जयसवाल पिता राजकुमार जयसवाल,चिरैया थाना क्षेत्र के भागवतपुर गांव निवासी गणेश चौधरी के पुत्र विवेक कुमार चौधरी,
केसरिया थाना क्षेत्र पुरानी मार्केट निवासी आलोक जयसवाल के पुत्र अनिष जयसवाल वर्तमान पता जयगाँव छोटा मिचा बस्ती पं.बंगाल व पं.बंगाल के जयगांव निवासी संतोष चौधरी के पुत्र उज्जवल चौधरी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार जांच में यह सामने आया है,कि सभी वेबसाइट डेब्लपर से 15 हजार रूपया देकर न्यू गोवा बम्पर के नाम से फेक वेबसाईट बनाकर आम लोगो के साथ धोखाधड़ी कर लॉटरी के नाम पर पैसा ठगी कर रहे थे। ठगी किये गये लॉटरी का पैसा यह लोग भूटानी नागरिक के खाता में मंगाते रहे थे,फिर भूटानी नागरिक वही पैसा भारतीय कैरेन्सी में एक्सचेंज कर इन सभी के खाता पर भेज रहा था।पुलिस अब इन सभी के विरूद्ध कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई में जुटी है।

छापेमारी टीम में कल्याणपुर थानाध्यक्ष जीतेन्द कुमार,एसआई विवेक कुमार रणजीत कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह,शिवनाथ प्रसाद, प्रियंका कुमारी,एएसआई राजेश कुमार व कल्याणपुर थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page