कोटवा में तीन आर्केस्ट्रा से 16 नाबालिग बच्चियो का रेस्क्यू,तीन गिरफ्तार

कोटवा में तीन आर्केस्ट्रा से 16 नाबालिग बच्चियो का रेस्क्यू,तीन गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

विशेष पुलिस टीम, स्थानीय थाना, महिला थाना की पुलिस सहित स्वयं सेवी संस्थाओं ने की कारवाई

कोटवा। एएचटीयू , स्थानीय पुलिस , महिला थाने की पुलिस और कई स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से थाना क्षेत्र के तीन आर्केस्ट्रा से 16 नाबालिक बच्चियों को रेस्क्यू करते हुए तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

इस दौरान 6 डीजे बॉक्स भी जप्त किये गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटवा फ्लाईओवर के आसपास चल रहे हैं आर्केस्ट्रा से पुलिस एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से कुल 16 नाबालिक बच्चियों को मुक्त कराया गया है। वही तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरुद्ध आरोप है कि यह लोग इन नाबालिक बच्चियों से आर्केस्ट्रा में जबरन या लालच देकर काम कराते हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त में कोटवा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर वृत्त का राहुल शर्मा,कोटवा का वीरेंद्र कुमार एवं हरसिद्धि थाना क्षेत्र के धनखरिया गांव का समेंद्र दास शामिल है।

बताते है कि स्थानीय जिला की विशेष पुलिस टीम , स्थानीय थाना की पुलिस , महिला थाना एवं स्वयंसेवी संस्थाओं में न्याय नेटवर्क ग्राम नियोजन केंद्र एवं संगठन फॉर वॉलंटरी एक्शन नामक संस्था के सदस्यों ने इस रेस्क्यू अभियान को सम्पन्न किया है।

पुलिस टीम में एएचटीयू प्रभारी सह इंस्पेक्टर सर्वेंद्र कुमार , कोटवा थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार,महिला थाने की सब इंस्पेक्टर माला कुमारी, सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार , स्वयं सेवी संगठन के अधिकारी एवं कर्मी सहित चालक सिपाही रंगीला पासवान,मनोज पासवान एवं विनोद पांडेय शामिल थे। रेस्क्यू कराई गई बच्चियों को उनके नाम पते के आधार पर घर भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page