बिहार की वो 5 विधानसभा, जिसको लेकर चिराग पासवान ने एनडीए के सीट शेयरिंग पर अटकाया रोड़ा

बिहार की वो 5 विधानसभा, जिसको लेकर चिराग पासवान ने एनडीए के सीट शेयरिंग पर अटकाया रोड़ा
Facebook WhatsApp

पटना।बिहार विधान सभा 2025 चुनाव को लेकर एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर कवायद शुरू हो गई है। लोजपा(आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान कुछ ऐसे सीटों पर अपनी दावेदारी जता रहे है,ताकि उन सीटो पर लोजपा (आर) के भरोसेमंद और कद्दावर नेताओं को चुनाव लड़ाया जा सके। हालांकि उन सीटो में कुछ ऐसे है,जिन पर एनडीए के साथी दल का सीटिग सीट है या अन्य साथी दल का भी दावा पुरजोर है।लिहाजा इससे एनडीए की सीट शेयरिग में रोड़ा अटकने की उम्मीद जताई जा रही है।मसलन लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की परेशानी दूर करने और उन्हे प्रसन्न करने के लिए साथी दल को उन सीटो से अपनी दावेदारी से हटना पड़े। चलिए जानते हैं कि लोजपा (आर) के अध्यक्ष किसे सेट कराने की माथापच्ची कर रहे हैं।

गोविंदगंज से राजू तिवारी:
लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की नजर में गोविंदगंज विधासनसभा सीट है। वे यहां से लोजपा आर के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को चुनाव लड़ाना चाहते हैं। वर्ष 2020 में राजू तिवारी गोविंदगंज से लोजपा के उम्मीदवार थे। तब गोविंदगंज विधासनसभा से बीजेपी के सुनील मणि तिवारी ने कांग्रेस के ब्रजेश पांडे को हराया था। लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी तीसरे नंबर पर रहे। उन्हें तब 31461 मत मिले थे। लोजपा आर अगर यह सीट चाहती है तो बीजेपी को अपने सीटिंग विधायक का टिकट काटना पड़ेगा। देखना ये है कि एनडीए के रणनीतिकार क्या फैसला लेते हैं?

ब्रह्मपुर से हुलास पांडेय:
लोजपा (आर) की नजर ब्रह्मपुर विधानसभा सीट पर भी है। चिराग पासवान ब्रह्मपुर विधानसभा से हुलास पांडेय के लिए टिकट चाहते हैं। वर्ष 2020 के विधासनसभा चुनाव में राजद के शंभू यादव ने लोजपा उम्मीदवार हुलास पांडेय को हराया था। राजद उम्मीदवार को 90176 मत मिले थे। लोजपा उम्मीदवार हुलास पांडेय को 39035 मत मिले थे। एनडीए ने तब यहां से वीआईपी के उम्मीदवार उतारे थे। वीआईपी तीसरे स्थान पर रही थी।

अतरी विधानसभा से अरविंद सिंह: लोजपा(आर) के निशाने पर तीसरी सीट अतरी विधानसभा है। चिराग पासवान यहां से पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरविंद सिंह को वर्ष 2025 के चुनावी जंग में उतारना चाहती है। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद के अजय यादव ने जीत दर्ज की थी। यहां से जदयू की मनोरमा देवी दूसरे स्थान पर रही थीं।

महुआ विधानसभा से संजय सिंह: लोजपा (आर) का पसंदीदा सीट महुआ विधानसभा भी है। महुआ विधानसभा से लोजपा आर से प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह चुनाव लड़ना चाहते हैं। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद के मुकेश रौशन ने जदयू के आसमा परवीन को हराया था। लोजपा के संजय सिंह तीसरे स्थान पर थे। संजय सिंह को 25198 मत मिले थे। यह सीट जनता दल यू के पास है। जदयू यह सीट छोड़ेगी तो लोजपा को मिलेगा। अब देखना है कि जदयू यह सीट छोड़ती है या नहीं ?

सिमरी बख्तियारपुर से संजय सिंह: लोजपा (आर) अध्यक्ष चिराग पासवान की नजर सिमरी बख्तियारपुर पर भी है। यहां से लोजपा नेता संजय कुमार सिंह ने वर्ष 2020 के चुनावी जंग में उतरे थे। पर तब यहां से राजद के यूसुफ सलाउद्दीन वीआईपी के मुकेश सहनी को हराया था। लोजपा के संजय कुमार सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। यह सीट हिस्सेदारी में मिलती है तो यहां से संजय कुमार सिंह चुनाव लड़ सकते हैं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page