पुलिस की विशेष अभियान में सात अभियुक्त गिरफ्तार
संग्रामपुर। संग्रामपुर थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में बिहार मध निषेध अधिनियम, अन्य आपराधिक मामलों तथा गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के आरोपी शामिल हैं।
थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि बिहार मध निषेध अधिनियम के तहत कोईरगांवा बिनटोली गांव के जयलाल महतो, मुकेश कुमार व मंगलापुर मुशहरी टोला निवासी निर्गुण मांझी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, अन्य मामले में राजपुर पोखरा गांव के रंजन सहनी तथा बीएनएस के तहत मुरली गांव के राजा कुमार को गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा गैर जमानती वारंट के मामले में पुछरिया गांव के अभिमन्यु राय व पूर्वी मधुबनी गांव के सुबोध राम गिरफ्तार किये गये है। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि विशेष अभियान के तहत पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार सभी सात अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

