मुख्यमंत्री के सेमरा दौरे की सभी तैयारी हुई पूरी,डीआईजी ने डीएम व एसपी के साथ लिया जायजा

मुख्यमंत्री के सेमरा दौरे की सभी तैयारी हुई पूरी,डीआईजी ने डीएम व एसपी के साथ लिया जायजा
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 23 सितंबर को बंजरिया प्रखंड के सेमरा और चैलाहां में प्रस्तावित दौरे की प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में है। इस दौरे को लेकर सोमवार को सांसद डॉ. संजय जायसवाल, डीआईजी हरकिशोर राय, जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल और एसपी स्वर्ण प्रभात ने तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री के आगमन स्थल, विशेष रूप से हेलीपैड की सुरक्षा और व्यवस्था से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से समीक्षा की गई।उल्लेखनीय है,कि मुख्यमंत्री सर्वप्रथम सुगौली विधान सभा क्षेत्र के वनसप्ती स्थान हेलीकाॅप्टर से पहुंचेगे।

जिसके बाद सड़क मार्ग से सेमरा स्थित महावीर विष्णु उच्च विद्यालय के मैदान में पहुंचेगे,जहां वे जीविका दीदियों के एक विशाल समूह को संबोधित करेंगे।जीविका दीदियों से संवाद के बाद, मुख्यमंत्री नरकटिया विधानसभा क्षेत्र के बंजरिया थाना के पास महायज्ञ स्थल पर एनडीए कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।इस दौरान कार्यकर्ताओं से चल रही सरकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। डीआईजी हरिकिशोर राय ने हेलीपैड और सभा स्थलों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। इधर डीएम सौरभ जोरवाल और एसपी स्वर्ण प्रभात ने भी अधिकारियों को सभी प्रोटोकॉल का पालन करने का निर्देश दिया ताकि मुख्यमंत्री का दौरा सुचारू रूप से संपन्न हो सके और आमलोगो को किसी भी परेशानी का सामना नही करना पड़े।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page