रक्सौल एसडीओ ने दो पैक्सों का किया औचक निरीक्षण

रक्सौल एसडीओ ने दो पैक्सों का किया औचक निरीक्षण
Facebook WhatsApp


– सहायक गोदाम मैनेजर से जवाब- तलब
मोतिहारी। अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल  मनीष कुमार द्वारा आदापुर प्रखण्ड में अवस्थित टीपीडीएस गोदाम, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आदापुर एवं बैरवा  एवं भैरव टोला पैक्स का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में गोदाम में कही-कही फर्श क्षतिग्रस्त पाये गये, जहां सीलन की वजह से खाद्यान्न प्रभावित होने की संभावना  है।  गोदाम के ऊपरी भाग में खिड़की की कांच टूट गई है। जिससे वर्षा के दौरान अंदर पानी आने की संभावना बन गई है। वेटिंग मशीन के प्रमाणपत्र नहीं पाये गये। ऑनलाइन रिपोर्ट और भौतिक स्टॉक में असमानता पाई गई। नतीजतन सहायक गोदाम प्रभारी से कारण पृच्छा की गई है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page