सुमन यादव हत्याकांड में चार गिरफ्तार,आर्म्स जब्त
-वर्चस्व को लेकर मार दी गोली
-एएसपी के नेतृत्व में 48 घंटे में घटना का पटाक्षेप
मोतिहारी। लखौरा पुलिस ने गोला पकड़िया स्कूल के पास हुए सुमन यादव मर्डर केस का पटाक्षेप 48 घंटे में पूरी तरह से कर दिया है। मामले में चार लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें गोला पकड़िया दर्जजिया टोला का नौशाद आलम, रजक कुमार, सतीश कुमार एवं लखौरा छोटका पकड़ी का सागर कुमार शामिल है।
इन लोगों के पास से दो बाइक, एक पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार आपसी वर्चस्व को लेकर उक्त युवक की हत्या कर दी गई। मृतक महुआ थाना क्षेत्र के कटगनेवा गांव निवासी सुमन यादव है। जिसको पार्टी देने के नाम पर बुलाया गया था। जहां वर्चस्व में दो पक्ष बन गया और आपस में लड़ाई हो गई इस बीच उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
मृतक के विरुद्ध भी लखौरा, महुआवा सहित नगर थाने में अपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम में सहायक पुलिस अधीक्षक हेमंत सिंह, डीएसपी सदर टू जितेश पांडेय, थाना अध्यक्ष लखौरा प्रवीण कुमार पासवान व पीएसआई अंकित कुमार सहित टेक्निकल सेल की टीम शामिल थी।

