कोटवा में भव्य हिंदू सम्मेलन आज,तैयारिया पूरी

कोटवा में भव्य हिंदू सम्मेलन आज,तैयारिया पूरी
Facebook WhatsApp

-अयोध्या के घी और सीतामढी के चावल से बनी सीता खिचड़ी किया जायेगा वितरित

कोटवा। कदम चौक के नजदीक आयोजित होने वाले भव्य हिंदू सम्मेलन को ऐतिहासिक और सुव्यवस्थित बनाने की तैयारी अंतिम दौर में है। गुरुवार को यह कार्यक्रम आयोजित की गई है, जहां भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

लिहाजा कोटवा हनुमान मंदिर परिसर में आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सम्मेलन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजक हिमांशु सिंह उर्फ गपू सिंह ने बताया कि सम्मेलन में श्रद्धालुओं के लिए विशेष सीता खिचड़ी की व्यवस्था की गई है, जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण भी माना जा रहा है।

मौके पर कोटवा के आरएसएस खंड कार्यवाह अरविंद कुमार पांडेय, आरएसएस संपर्क प्रमुख लोकप्रिय राजेश, मिंटू कुमार, कुमार ओंकार, अभय सिंह, रामाकांत पांडेय, भूपेंद्र सिंह, रवि सिंह, सिपाही सिंह, महेंद्र दास, अरविंद सिंह, अभिषेक सिंह, शिवम कुमार, आशीष कुमार और बृजकिशोर दास उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page