भारत-नेपाल सीमा से नशीली दवा के तीन तस्कर गिरफ्तार -भारी मात्रा में प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद

भारत-नेपाल सीमा से नशीली दवा के तीन तस्कर गिरफ्तार -भारी मात्रा में प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद
Facebook WhatsApp


मोतिहारी। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशीली दवाओं और प्रतिबंधित इंजेक्शनों की तस्करी का पटाक्षेप किया है। सीमा पर से तीन तस्कर  गिरफ्तार किये गये है। जबकि  एक ऑटो रिक्शा जब्त कर लिया गया है।  उक्त कार्रवाई मंगलवार की देर शाम की है। एसएसबी 71 वीं बटालियन के खुफिया तंत्र को जानकारी मिली थी कि कुछ अज्ञात व्यक्ति भारत से नेपाल की ओर साइकोट्रोपिक ड्रग्स और प्रतिबंधित दवाओं/इंजेक्शनों की तस्करी में शामिल हैं।  सूचना तत्काल डीसी ऑप्स 71वीं बटालियन, घोड़ासहन थाना और झरौखर थाना के साथ साझा की गई।
कमांडेंट 71 वीं बटालियन के निर्देश पर ए कंपनी अठमोहान और झरौखर थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया।  भारत की सीमा के अंदर सैनिक रोड पर बीपी नंबर 359/02 से लगभग 300 मीटर दूर अथमोहान गांव के पास एक संदिग्ध ऑटो रिक्शा (बजाज मैक्सिमा, संख्या बीआर05पी/8587) को रोका गया। ऑटो रिक्शा से दो कार्टूनों में भरी भारी मात्रा में साइकोट्रोपिक और प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए गये।

.तत्पश्चात् ड्रग इंस्पेक्टर से दूरभाष पर संपर्क किया गया, जिन्होंने पुष्टि की कि बरामद इंजेक्शन नशीली और प्रतिबंधित श्रेणी के हैं। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान जिले के निवासी अप्पू कुमार (26), अनीश कुमार (23) और मंतोष कुमार (29) के रूप में हुई है। बरामद दवाओं में 2000 पीस डायजीपाम इंजेक्शन, 1925 पीस बुप्रेनोर्फिन इंजेक्शन और 1990 पीस फेनारगन इंजेक्शन शामिल हैं। छापेमारी टीम में एसएसबी निरीक्षक नरेश लम्बा, झरौखर थाना प्रभारी असलम अंसारी के साथ एसएसबी के जवान और पुलिस बल शामिल थे।  

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page