तुरकौलिया के माधोपुर मे लगने वाला ऐतिहासिक तृतीया मेला का हुआ शुभारम्भ
-वर्ष 1865 से लगता आ रहा है मेला
मोतिहारी। तुरकौलिया थाना क्षेत्र के माधोपुर मधुमालत पंचायत के माधोपुर मठ पर लगने वाली तृतीया मेला का शुभारंभ हो गया। उद्धघाटन बंजरिया प्रखंड प्रमुख पप्पू यादव, पीपराकोठी प्रमुख रजनीश कुमार, तुरकौलिया प्रमुख पति मुन्नालाल यादव, मुखिया एहतेशाम अहमद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मठाधीश महंत भागवत दास और संचालन राजदेव यादव ने किया।
उद्घाटन के दौरान मठाधीश भागवत दास ने बताया कि 1865 ईं. में इसी जगह पर भिखम बाबा जिंदा समाधी लिए थे। जिसपर मंदिर का निर्माण हुआ है। तबसे लेकर आज तक माघ महिना के तृतीया के दिन पर यहां मेला का आयोजन किया जाता है। जो लगभग एक माह तक चलता है। बंजरिया प्रमुख पप्पू कुमार यादव ने कहा यह मेला ऐतिहासिक है। मेला में लकड़ी का समान सबसे ज्यादा बिकता है। सभी तरह के लकड़ी का फर्नीचर की खरीदारी करने लोग दूर दराज इलाको से आते हैं।
वही राजद नेता राजदेव यादव ने कहा कि गरीब बच्चे बच्चियों के शादी व्याह के अवसर पर अधिकांश अभिभावक यहां से फर्नीचर खरीदते हैं। यह मेला दूर- दूर तक लकड़ी के मेला के रुप में सदियों से मशहूर है। सभी तरह के फर्नीचर लेकर कई जिलों के फर्नीचर व्यापारी यहां फर्नीचर लेकर बेचने आते हैं। वही सुदूर इलाकों से लोग इस मेले में लकड़ी का समान खरीदने आते हैं। उद्धघाटन के दौरान भोजपुरी गायक विनोद बेदर्दी भी पहूंचे थे।
मेले को देखने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु सुबह से रात तक जुटे रहते है। महिलाओं के लिए बड़ी संख्या में श्रृंगार की दुकाने भी तैयार थी। मौके पर मठाधीश भागवत यादव, मुखिया एहतेशाम अहमद, पीपरकोठी प्रमुख रजनीश यादव, राजदेव यादव, मुखिया रोहित सिंह, पैक्स अध्यक्ष संजय यादव, पूर्व मुखिया आलोक रंजन, कमरुजम्मा, मनीष कुमार, डॉ विनोद सिंह, सरपंच मोहम्मद सोयैब आदि मौजूद थे।

