शिक्षक के स्थानांतरण पर समारोहपूर्वक दी गई विदाई
बनकटवा। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (बालक) बनकटवा के शिक्षक संतोष मणि तिवारी का स्थानांतरण बगहा हो जाने पर विदाई सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक जयनाथ सिंह ने कहा कि संतोष मणि तिवारी यहां लगभग तेरह साल से कार्यरत थे और अपनी मृदूभाषी स्वभाव के कारण प्रखंड की शिक्षक समाज में काफी चर्चित रहे। शिक्षक परशुराम प्रसाद एवं संजीव कुमार ने कहा कि श्री तिवारी का व्यवहार अत्यंत ही मिलनसार रहा है जिसे हम लोग सदैव याद रखेंगे। मौके पर प्रधानाध्यापक सहित शिक्षक एवं शिक्षिका आदि मौजूद थे।

