भाजपा का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बनाए जाने पर कार्यकर्ताओ ने मनाया जश्न 

भाजपा का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बनाए जाने पर कार्यकर्ताओ ने मनाया जश्न 
Facebook WhatsApp

-भाजपाईयो ने एक- दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया 

– जिला भाजपा अध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने लाइव टेलीकास्ट देखा 

मोतिहारी। भाजपा कार्यालय, गांधी कॉम्प्लेक्स भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन के निर्विरोध निर्वाचित होने का सीधा प्रसारण भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज की उपस्थिति में देखा गया। तत्पश्चात पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाया गया।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़ कर और मिठाईयां खिला कर हर्ष व्यक्त किया। उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष पवन राज ने कहा कि भाजपा में आज से नवीन युग की शुरुआत हुई है। पार्टी के संसदीय बोर्ड ने आज एक युवा पर जो विश्वास जताया यह अपने आप में बड़े ऐतिहासिक महत्व का है। यह क्षण खास तौर पर बिहार के लिए गौरव का क्षण है। 

पार्टी के वरीय नेता पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश सिंह ने कहा कि नितिन नवीन का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना एक आम कार्यकर्ता का सम्मान है। यह पार्टी का यंग विजन का सम्मान है। नई ऊर्जा को गति और नया आयाम देने वाला निर्णय है। यह बिहार का सम्मान है।

उक्त अवसर पर उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद, प्रदेशमहासचिव अल्पसंख्यक मोर्चा मोहिब्बुल हक, उपाध्यक्ष मीना मिश्रा और सुधांशु रंजन, महासचिव योगेंद्र प्रसाद एवं संजय चौधरी, मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, सह मीडिया प्रभारी सुधीर गुप्ता, प्रवक्ता साजिद रजा, आईटी सेल संयोजक ऋषभ झा, सह कोषाध्यक्ष पप्पू पांडेय, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीता शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष बब्लू पासवान, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम, संयोजक कला-संस्कृति प्रकोष्ठ सुदीप कुमार, अध्यक्ष पार्षद संघ संजू निषाद, निगम पार्षद धीरज जायसवाल, उत्तम मिश्रा, धर्मेंद्र स्वर्णकार, लड्डू सिंह बनिहारा,  सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं दायित्वधारी उपस्थित थे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page