भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को निर्विरोध निर्वाचित होने पर मिठाई खिलाकर दी बधाई
सुगौली। बिहार की मिट्टी के लाल एवं बांकीपुर के लोकप्रिय विधायक नीतिन नवीन को विश्व की सबसे बडी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर पुर्व मंत्री रामचंद्र सहनी के आवास पर एक दुसरे को मिठाई खिलाकर नितिन नवीन जिंदाबाद का नारा लगाते हुए हर्षोल्लास के साथ एक दूसरे को बधाई दी गई।
पूर्व मंत्री रामचंद्र सहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी, सशक्त और प्रेरणादायी नेतृत्व में नितिन नवीन को यह ऐतिहासिक दायित्व सौंपा जाना संगठन की कार्यकर्ता-आधारित लोकतांत्रिक परंपरा, विश्वास और दूरदर्शिता का जीवंत प्रमाण है।
उपाध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि बिहार में पहली बार एक युवा कार्यकर्ता को यह दायित्व मिलना हम बिहारवासियों के लिए बहुत गर्व की बात है और यह केवल एक पद नहीं, बल्कि करोड़ों कार्यकर्ताओं की आशाओं, राष्ट्रसेवा के संकल्प और संगठन को नई दिशा देने की जिम्मेदारी है।
मौके पर चन्दन गुप्ता, शंभू यादव, योगेंद्र पूरी, सुजीत सहनी, बृजकिशोर पासवान, विनय ठाकुर, नीतीश यादव, गंगा राम, विनोद कुमार गुप्ता दीना राम, अक्षयलाल पासवान, विपिन सहनी, हरेंद्र सहनी, विनोद सहनी, अमानुल्लाह आदि मौजूद थें।

