अभया ब्रिगेड ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति से महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
मोतिहारी। चरखा पार्क में माउंट लिट्रा स्कूल के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक सोच बदलो, समाज बदलो का मंचन किया। यह नुक्कड़ नाटक अभया ब्रिगेड मोतिहारी पुलिस के सौजन्य से महिला सशक्तिकरण विषय पर आधारित था, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।
नाटक के माध्यम से महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़, एसिड अटैक एवं महिलाओं से जुड़ी अन्य आपातकालीन घटनाओं और उससे बचने के लिए जागरूक किया गया।स्कूली बच्चो ने प्रभावशाली अभिनय के जरिए यह संदेश दिया कि महिलाएं अपनी सुरक्षा को लेकर सजग रहें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 नंबर पर संपर्क करें। साथ ही समाज के लोगों से महिलाओं के प्रति अपनी सोच बदलने की अपील की गई।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि अभया ब्रिगेड महिलाओं की सुरक्षा प्रदान करने के लिए बनाई गई है। किसी भी आपात स्थिति में महिलाओं को तुरंत सहायता दी जाएगी। सबकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है।
इस मौके पर साइबर सेल डीएसपी अभिनव पराशर, महिला थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान
अन्य अतिथियों ने अपने वक्तव्य में बच्चों की प्रतिभा और सामाजिक संदेश की सराहना की। इस विशेष अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन संजय कुमार गुप्ता, वाइस चेयरमैन रंजीता गुप्ता, एकेडमिक डायरेक्टर जेएन प्रसाद, मैनेजिंग डायरेक्टर शुभम गुप्ता, वाइस मैनेजिंग डायरेक्टर आंचल गुप्ता, प्रधानाध्यापक मनोज कुमार अग्निहोत्री, सीनियर ऑपरेशन मैनेजर कुमार अभिषेक आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सीसीए कोऑर्डिनेटर कुंदन कुमार झा, सह सांस्कृतिक प्रभारी एवं पुस्तकालयाध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार, अनुशासन प्रभारी ज्योति कुमारी, नृत्य शिक्षक रतन कुमार, शिक्षक शुभम सिंह जादौन, शिक्षिका रंजना रानी, ट्रांसपोर्ट प्रभारी आशीष वर्मा सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों की अहम भूमिका रही।

