मेहसी से 5 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार
मोतिहारी। मेहसी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 5 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सूरज राय , पिता नवल किशोर राय मेहसी का निवासी बताया गया है। इसके विरुद्ध वर्ष 2023 में स्थानीय थाने में ही उत्पाद का एक मामला दर्ज है। इसके अलावे पुलिस को उसकी तलाश मारपीट की एक घटना में भी थी। मेहसी थाने की पुलिस उससे पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

