चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार

चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार
Facebook WhatsApp


कोटवा। भोपतपुर थाना अंतर्गत चौबे टोला गांव से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर एक चोरी का बाइक बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार रामबाबू पासवान भोपतपुर चौबे टोला का निवासी बताया गया है। जब्त बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं है। इसके अलावे इंजन नम्बर और चेचिस नम्बर घीसा हुआ पाया गया।  मौके पर गाड़ी संबंधित कागजात मांग करने पर कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया।

गिरफ्तार व्यक्ति ने  बताया  कि उक्त गाड़ी 6,000 में खरीदा गया है। अब पुलिस उस वाहन चोरी के सिंडिकेट को खंगालने में जुटी है। भोपतपुर थाना क्षेत्र में लगातार पुलिस ने एक के बाद एक चोरी के वाहन को बरामद किया है।

ऐसे में माना जा रहा है कि इस इलाके में वाहन चोरी का बड़ा सिंडिकेट कार्यरत है, जिसके विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई चल रही है। फिलवक्त पुलिस ने चोरी की गाड़ी को जप्त कर रामबाबू पासवान पिता जीअन पासवान, चौबे टोला थाना भोपतपुर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया है कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page