सुगौली से 464 यात्रियो को लेकर देश के प्रमुख तीर्थधाम के दर्शन के लिए निकली भारत गौरव ट्रेन

सुगौली से 464 यात्रियो को लेकर देश के प्रमुख तीर्थधाम के दर्शन के लिए निकली भारत गौरव ट्रेन
Facebook WhatsApp


– सुगौली जंक्शन से खुली ट्रेन विभिन्न तीर्थधाम से होकर 1 फरवरी को लौटेगी सुगौली
– निरामिष खान-पान, होटल, बस आदि की सुविधा उपलब्ध करायेगी आईआरसीटीसी
– पुरी, तिरुपति, रामेश्वरम, कन्याकुमारी, मदुरैई, तिरूवनंतपुरम, मल्लिकार्जुन आदि जगहों तक जायेंगे तीर्थयात्री
-रेलवे के अधिकारी व कर्मियों ने यात्रियों को सम्मानपूर्वक किया रवाना

मोतिहारी।   इंडियन रेलवे कैटेरिंग एंड टुरिज्म कारपोरेशन भारत गौरव यात्रा ट्रेन देश के विभिन्न जगहों से चलाकर लोगो को भिन्न- भिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के जगहों पर ले जाकर भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति से परिचित कराता है। भारत गौरव ट्रेन में स्लीपर क्लास, एसी थ्री टियर एवं एसी टू टियर के कोच उपलब्ध कराकर लोगों को उनकी बजट के अनुसार सुविधा दी जाती है।

यह योजना 2021 में लागू की गयी, यह भारतीय टूरिज्म को बढावा देने के लिये रेलवे की बहुत ही सुन्दर पहल है। इसमें निजी टूर आपरेटर्स को भी इन्फ्रास्ट्रक्चर मुहैया कराया जाता है तथा आईआरसीटीसी खुद भी टूर आपरेट करती है।  यह टूर थीम आधारित होता है, जिसमें रामायण सर्किट, ज्योतिर्लिंग, दक्षिण दर्शन आदि के लिए टूर आर्गेनाइज किया जाता है। इसमें यात्रा, गाईड, ठहरने की व्यवस्था तथा जगह-जगह निजी सवारियों से भी यात्रियों को ले जाने, ले आने की व्यवस्था होती है।

उल्लेखनीय यह है कि रेल 33 प्रतिशत सब्सिडी भी टिकट पर देता है। इसी कडी में शनिवार को सगौली से भारत गौरव ट्रेन खुली है, जो पुरी, तिरुपति, रामेश्वरम, कन्याकुमारी, मदुरैई, तिरूवनंतपुरम, मल्लिकार्जुन आदि जगहों की सैर कराकर वापस 01 फरवरी को सुगौली पहुंचेगी। इस ट्रेन के प्रस्थान के लिए रेलवे ने खासे इंतजाम किया था।

जिससे चढ़ने वाले यात्रियों को कोई कठिनाई का सामना न करना पडे। आईआरसीटीसी के तरफ से एजिक्युटिव विश्वजीत कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी प्रमोद कुमार, देवजी भारती एवं कंसलटेंट दिलीप कुमार मौजूद थे, तो रेलवे के तरफ से यातायात निरीक्षक विनोद कुमार, स्टेशन अधीक्षक आलोक कुमार, स्टेशन मास्टर नवल किशोर, हृदय नारायण यादव, कोचिंग अधीक्षक के के सिंह एवं मंडल वाणिज्य निरीक्षक आशीष हंसदा ने यात्रियों को ट्रेन में आरक्षित जगह पर बैठाकर समय पर ट्रेन खुलवाने के लिये तत्पर दिखे।

ट्रेन 6  बजे प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर लगा दी गयी थी, और 6.45 बजे प्रस्थान की। ट्रेन में आठ स्लीपर, एक थर्ड एसी, एक सेकेंड एसी एक पैंट्री कार तथा दो एसएलआर लगे हुऐ हैं, कुल 464 यात्रियों की बुकिंग है।  उनके खान-पान की व्यवस्था ट्रेन के भीतर ही की गयी है।  तीर्थयात्रा के महत्ता को ध्यान में रखते हुए शुद्ध शाकाहारी भोजन परोसने की व्यवस्था  है साथ ही ट्रेन के अंदर एक पूजा स्थल की व्यवस्था की गयी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page