बेव्स बाजार के स्टार्टअप पवेलियन में भागीदारी के लिए मांगे गए आवेदन

बेव्स बाजार के स्टार्टअप पवेलियन में भागीदारी के लिए मांगे गए आवेदन
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने गोवा में आयोजित होने वाले भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी ) 2026 के दौरान वेव्स बाजार में वेवेक्स स्टार्टअप पवेलियन में भागीदारी के लिए फिल्म और संबंधित तकनीक के क्षेत्र में कार्यरत स्टार्टअप से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इसके तहत स्टार्टअप अपने उत्पादों, तकनीकों और नवाचारों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय फिल्म और मीडिया उद्योग के सामने प्रदर्शित कर सकेंगे।

इस पहल का उद्देश्य नवाचार आधारित स्टार्टअप को एक विशेष मंच उपलब्ध कराना है, जहां उन्हें फिल्म निर्माताओं, प्रोडक्शन हाउस, निवेशकों और वैश्विक रचनात्मक उद्योग से जुड़े अन्य हितधारकों के साथ नेटवर्किंग, सहयोग और उद्योग सहभागिता के अवसर मिल सकें।सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी जानकारी के अऩुसार वेवेक्स के स्टार्टअप बूथ उभरती फिल्म एवं संबंधित प्रौद्योगिकी कंपनियों को वैश्विक पहचान दिलाने में मदद करेंगे।

इसमें भागीदारी के लिए उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग से पंजीकृत फिल्म और संबंधित तकनीकी क्षेत्रों में कार्यरत स्टार्टअप पात्र होंगे। प्राप्त आवेदनों की स्क्रीनिंग और मूल्यांकन वेवेक्स द्वारा गठित चयन समिति करेगी।मंत्रालय ने पात्र और इच्छुक स्टार्टअप को इस अवसर का लाभ उठाने तथा अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने नवाचारों को प्रदर्शित करने के लिए आवेदन करने को प्रोत्साहित किया है।

इच्छुक स्टार्टअप पंजीकरण और विस्तृत जानकारी के लिए वेवेक्स पोर्टल पर जा सकते हैं। आवेदन संबंधी प्रश्नों के लिए Wavex-mib@gov.in पर संपर्क किया जा सकता है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page