गिरिराज का सोनिया पर हमला, बोले- कांग्रेस के सत्ता में लौटने की उम्मीद करना व्यर्थ

गिरिराज का सोनिया पर हमला, बोले- कांग्रेस के सत्ता में लौटने की उम्मीद करना व्यर्थ
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस अब देश में कभी सत्ता में नहीं लौटेगी।उन्होंने सोनिया को ऐसी महत्वाकांक्षाएं छोड़ देने की भी सलाह दी।

गिरिराज ने शनिवार को अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में सोनिया के केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए लिखे गए लेख पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सोनिया लंबे समय से अपने बेटे राहुल गांधी को राजनीति में स्थापित करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन अब उन्हें अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं छोड़ देनी चाहिए। कांग्रेस सत्ता में लौटेगी, ऐसी उम्मीद करना भी व्यर्थ है।

उन्होंने सोनिया की नागरिकता को लेकर भी सवाल उठाए और उनके तथा राहुल की नागरिकता से जुड़े आरोपों का भी जिक्र किया।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाया था और लोगों की आवाज दबाई थी, उसी पार्टी की ओर से आज लोकतंत्र पर सवाल उठाना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लोकतंत्र की बात करती है, जबकि उसके शासनकाल में लोकतांत्रिक अधिकारों पर अंकुश लगाया गया था।

सिंह ने कांग्रेस की राजनीतिक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए दावा किया कि पार्टी पिछले कई दशकों से कई राज्यों में सत्ता से बाहर है और भविष्य में भी उसकी सत्ता में वापसी की संभावना नहीं है। कांग्रेस के सत्ता में लौटने की उम्मीद करना भी व्यर्थ है।सिंह ने सोनिया और राहुल पर देश में गृहयुद्ध जैसी स्थिति पैदा करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी ऐसी कोई भी मंशा पूरी नहीं होगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page