नीतीश कुमार बिहार के  युग पुरुषः श्रवण कुमार

नीतीश कुमार बिहार के  युग पुरुषः श्रवण कुमार
Facebook WhatsApp

 

–  पौधरोपण कर पर्यावरण का दिया संदेश 

सुगौली। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार शुक्रवार को प्रखंड के फुलवरिया पंचायत स्थित बेगीया मध्य विद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने वीबी-जी राम जी योजना के अंतर्गत सेवा संकल्प कायाकल्प कार्यक्रम के तहत विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में 200 पौधरोपण किया। साथ ही चहारदीवारी निर्माण, मिट्टी भराई एवं पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का भी शिलान्यास किया गया।

मंत्री  ने कहा कि बिहार में विकास की गंगा बह रही है। ग्रामीण विकास विभाग की ओर से कायाकल्प योजना के तहत सबसे अधिक विकास कार्य पूर्वी चंपारण जिले में संचालित किए जा रहे हैं। जिले में कुल नौ योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया है।

सरकार का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि बिहार के जिन विद्यालयों में चहारदीवारी और किचन शेड की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां इनका निर्माण कराया जाएगा। इससे विद्यालयों में सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार होगा।

उन्होंने डबल इंजन की सरकार को राज्य के तीव्र विकास के लिए प्रतिबद्ध बताते हुए नीतीश कुमार को युगपुरुष की संज्ञा दी। वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बिहार के चहुंमुखी विकास के लिए संकल्पित बताया। मंत्री ने विद्यार्थियों  हित में सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि मैट्रिक उत्तीर्ण विद्यार्थियों को 10 हजार, इंटर पास विद्यार्थियों को 25 हजार तथा स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थियों को 50 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है।

कार्यक्रम को सांसद डॉ. संजय जायसवाल, विधायक बबलू गुप्ता एवं नरकटिया विधायक विशाल कुमार ने भी संबोधित किया।

मंच संचालन राजेश्वर ठाकुर ने किया। मौके पर सीओ कुंदन कुमार, बीडीओ नूतन किरण, पीओ रेजी विजय, सुगौली थाना पुलिस, विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं एवं जदयू पार्टी के जिलाध्यक्ष भरत पटेल कमरेआजम,क्यामूल हक, सरफराज आलम,तबजूल हुसैन,माजिद आलम उपस्थित रहे। पंचायत के मुखिया अवधेश कुशवाहा ने मंत्री श्रवण कुमार को शॉल ओढ़ाकर एवं बुके देकर सम्मानित किया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page